ग्यारसपुर: TET के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
TET परीक्षा के विरोध में बासौदा नटेरन शमशाबाद ग्यारसपुर के शिक्षकों ने नीमताल चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। बुधवार शाम 5 बजे शिक्षकों ने परीक्षा को अनुचित बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। उनका कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों से दोबारा परीक्षा लेना गलत है।