कुटुंबा: सतबहिनी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव, श्रीकृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति की बैठक आयोजित
अंबा के मां सतबहिनी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्रीकृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले छह वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे महोत्सव को इस बार भी भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंदिर परिसर में हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, पूजा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और समिति के विस्तार पर