टेहरोली: करवा चौथ पर बादलों का पहरा, महिलाओं ने चांद के बिना ही खोला व्रत
करवा चौथ पर बादलों का पहरा, चांद के बिना ही महिलाओं ने खोला व्रत करवा चौथ पर आसमान में छाए बादलों ने चांद के दीदार नहीं होने दिए। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने चांद का इंतजार किया। दर्शन नहीं होने पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परंपरा के अनुसार अपना व्रत खोला।