अशोक नगर: बकरीद पर गौ हत्या रोकने के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, कड़ी निगरानी की मांग
अशोकनगर बकरीद पर गौ हत्या पर रोक लगाने की मांग को लेकर गौ रक्षा विभाग एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बकरीद के दौरान अवैध गौ हत्या पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।