खैरी पेट्रोल पंप पर चोरी की बाइक के साथ खड़े दो युवक को खैरी के ग्रामीणों ने ही धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। खैरी के ग्रामीणों ने बताया की खैरी गांव से ही इस टीवीएस बाइक की पिछले माह चोरी हो गई थी। जहां बाइक पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों ने पहचान लिया और पकड़ लिया।