लखीसराय: जिले के किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गानों को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी।
किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाना बजाने से मना किए जाने पर जमकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए, तथा सभी घायलों को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान नवादा जिले के तिलैया गांव निवासी मोहम्मद कारूद्दीन, दिल्ली अलीगढ़ की निवासी रुखसार खातून तथा वृंदावन गांव निवासी गुलशन खातून केरूप में की गई।