लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह वार्ड संख्या आठ में घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल, किया गया उपचार।
नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह वार्ड संख्या आठ में घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 के रहने वाले मोहम्मद फैयाज के पुत्र मोहम्मद हारुन उनकी पत्नी नूरजहां खातून एवं मोहम्मद रियाज की पत्नी संजीदा खातून के रूप में की गई।