बेरो: विधायक ने बेड़ो प्रखंड मुख्यालय के सभागार में की समीक्षा बैठक
Bero, Ranchi | Jun 13, 2024 सभागार में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बैठक कर समीक्षा की। बैठक में शामिल विभाग के प्रतिनिधि से अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट बारी-बारी से मांगी गयी। विधायक ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को कहा कि पूरे मांडर विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या बहुत ही गम्भीर है इसे यथाशीघ्र दूर करें।