बेरो: देवी मंडप चौक पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग हुए घायल , रिम्स रेफर
Bero, Ranchi | Jun 12, 2024 बेड़ो : थाना क्षेत्र के देवी मंडप चौक के समीप रांची गुमला मुख्य मार्ग पर बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पाकल मेड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय विष्णु महतो व डहुटोली निवासी 45 वर्षीय कृष्णा महतो है।