बेरो: प्रखंड के रोगाडीह पतरा टोली मोड़ के पास चलती बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई राख
Bero, Ranchi | Jun 11, 2024 बुधू महली की बाईक मंगलवार को जल कर राख हो गई। पिडित बुधू महली अपने नेहालू स्थित घर से पल्सर बाईक से अपना बेटा की शादी का निमंत्रण कार्ड बाटने निकले थे। इस दौरान पुरनापानी लापुंग सड़क पर रोगाडीह पतरा टोली मोड के पास बाईक चलते बाईक में आग लग गई। किसी तरह बाईक रोक कर उतरा और किसी प्रकार से अपनी जान बचाई।