बेरो: मुरतो गांव बाजार बगीचा के समीप विधायक की पहल पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर
Bero, Ranchi | Jun 12, 2024 गांव के सप्ताहिक बाजार के समीप लगी बिजली की ट्रांसफार्मर 15 दिन पुर्व जल जाने पुरे गांव अंधकार में था। ग्रामीण बिजली की समस्या को लेकर परेशान थे इन सब समस्याओं को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि के पहल पर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।