बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र के देवी मंडप चौक के समीप सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Bero, Ranchi | Jun 12, 2024 देवी मंडप चौक के समीप रांची गुमला मुख्य मार्ग पर बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में पाकल मेड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय विष्णु महतो और डहुटोली खत्री खटंगा गांव निवासी 45 वर्षीय कृष्णा महतो है। जिन्हें आसपास के लोगों ने उठाकर इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।