बेरो: प्रखंड के दोलैचा गांव में आंधी और बारिश से सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त
Bero, Ranchi | Jun 11, 2024 अचानक आंधी और बारिश होने से लोगों को भारी नुकसान हुआ। गांव के मुगुल साहु पिता भुनेश्वर साहु का सौर ऊर्जा सिंचाई प्रोजेक्ट के तहत लगा सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो जाने पर मुगुल साहु को भारी नुकसान हुआ। वहीं कई घरों के छप्पर भी उड़ गए।