मोकामा के नए रेल ब्रिज पर दौड़ने लगीं ट्रेनें!
राजेंद्र सेतु के समांतर बने नए दोहरे रेल ट्रैक वाले गंगा पुल पर आज से विधिवत ट्रेन परिचालन शुरू हो गया है। वंदे भारत, नमो भारत, एक्सप्रेस और मालगाड़ियाँ अब इस नए पुल से गुजर रही हैं।
पुराने राजेंद्र सेतु के एक रेल ट्रैक और नए पुल के दो ट्रैक मिलाकर अब गंगा पार करने के लिए कुल तीन रेल ट्रैक उपलब्ध हैं। इससे सिंगल लाइन के कारण ट्रेनों को होने वाला इंतजार कम होगा और यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों का आवागमन भी सुगम होगा।
उत्तर बिहार और पूर्वोत्तर की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाला यह पुल व्यापार और विकास को भी नई गति देगा।
इस नई शुरुआत पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए और “जय बिहार” जरूर लिखिए!
Mokama New Rail Bridge
#MokamaRailBridge #RajendraSetu #Bihar #IndianRailways #VandeBharat #NamoBharat #Way4U
Bihar, India | Oct 6, 2026