सूरजपुर: लाइफलाइन एक्सप्रेस की व्यवस्था को लेकर विवाद, अपर कलेक्टर पर लगाया गया मारपीट का आरोप
लाइफलाइन एक्सप्रेस में व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद सामने आया है। नगर पंचायत कर्मचारियों ने सूरजपुर के अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर कथित रूप से मारपीट करने, धमकाने और मोबाइल तोड़ने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के विरोध में कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने विश्रामपुर थाने पहुंचे।