सरीला: ईटैलिया बाजा गांव में दबंग ने युवक की गोली मारकर हत्या की, पिता का आरोप- जमीनी विवाद के चलते दिया गया वारदात को अंजाम
जरिया थाना क्षेत्र के ईटैलिया बाजा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक दबंग व्यक्ति ने हुए विवाद के चलते अपने कथित दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।