बागपत: गुफा मंदिर मेले में सुरक्षा व्यवस्था की परख, एएसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
बागपत। दीपावली पर्व के मद्देनजर बागपत पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है।शनिवार करीब दोपहर 12:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली बागपत क्षेत्र स्थित गुफा मंदिर और मंदिर परिसर में आयोजित अस्थायी मेले का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को