नवनीत के समर्थन में उतरी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने वीडियो कॉल पर की बात
मुरैना/ सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नवनीत तोमर के समर्थन में कांग्रेस भी उतर आई है। कांग्रेस के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष आंदोलन स्थल पर पहुंचे और नवनीत से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो कॉल के माध्यम से नवनीत से बातचीत कर आंदोलन की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया।
#मुरैना #morena #सड़क #सांसद #कांग्रेस