पटेल नगर: राजौरी गार्डन: मंत्री सिरसा ने कांग्रेस की गलती उजागर की, ऑपरेशन ब्लू स्टार को सिख समुदाय के लिए बताया ऐतिहासिक घाव
मंत्री सिरसा ने कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलत बताया, जो सिख समुदाय के लिए गहरा घाव था। लेकिन इंदिरा गांधी को दोषमुक्त करने की उनकी कोशिश ठीक नहीं। उस समय के नेतृत्व ने ही श्री हरमंदिर साहिब के अपमान का आदेश दिया। आधा सच या चुनिंदा पछतावे से न्याय नहीं मिलता। इतिहास को दोबारा नहीं लिखा जा सकता।