कैमिकल सेंटर के एक ऑफिस का इंप्लॉई 18 लाख 25 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। इसमें मोती नगर पुलिस ने आरोपी को हर्ष विहार से गिरफ्तार किया है। डीसीपी शरद भास्कर ने 10 अक्टूबर शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि उसके पास से 17 लाख 65 हजार 500 रुपए बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार सिंह के रूप में हुई।