नारायना थाना की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। डीसीपी वेस्ट शरद भास्कर ने आज 10 अक्टूबर शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले से 8 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इसके पास से बरामद मोटरसाइकिल मायापुरी थाना इलाके से चोरी की निकली।