फिरोज़ाबाद: उत्तर थाना पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी के मामले में एक बाल अपचारी को किया निरुद्ध, नकदी और लोहे का हथौड़ा किया बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने एक बाल अपचारी को जलेसर रोड इलाके से शनिवार की दोपहर 12 बजे निरुद्ध किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी ने बताया है दो साथियो के साथ मिलकर झूलेलाल मंदिर से दानपात्र को तोड़कर चोरी की बारदात को अंजाम दिया था। पुलिस एक लोहे का हथोड़ा और 15 सौ की नकदी बरामद की है। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश में जुट गयी है।