पंडारक: पंडारक में फोरलेन पर बड़ा हादसा, फ्लाई ऐश की धुंध बनी वजह
Pandarak, Patna | Apr 10, 2026 पंडारक प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग 12 बजे फोरलेन सड़क पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो बेगूसराय से बाढ़ की ओर जा रहा था। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया।