सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने बुधवार को बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र में जमुई सहित पूरे बिहार के बीड़ी मजदूरों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि केवल जमुई जिले में ही 3 से 4 लाख लोग बीड़ी निर्माण कार्य से जुड़े हैं, जबकि सरकारी आंकड़ों में महज 60 हजार पंजीकरण दर्शाया गया है। उक्त जानकारी 6 बजे दी।