फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के दो दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर हुई मारपीट, मामला दर्ज
ओल्ड फरीदाबाद बौजार स्थित दो दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक दुकानदार अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ उनकी मां और पिता के साथ मारपीट की। पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पवन ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी मां दुकान के बाहर झाडू लगा रही थी। इस दौरान दोनों दुकानदारों में मारपीट हो गई।