पलवल: बड़ौली में सरकारी स्कूल से निकलते ही छात्र पर हमला
Palwal, Palwal | Sep 14, 2025 रविवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पलवल के गांव बडौली के सरकारी स्कूल से निकलते ही एक छात्र पर हमला किया गया। बडौली निवासी पीड़ित गौरव ने बताया की स्कूल के बाहर चार-पांच लड़कों के साथ झगड़ा हो गया तो उन लड़कों के साथ उनके परिजन भी थे जिन्होंने बेल्ट, कड़े, लात-घुसें और सरिये से पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि उनका झगड़ा उसके बड़े भाई के साथ था।