अंबा थाना तथा कुटुंबा थाना परिसर में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस पदाधिकारियों ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।