सहजनवा: बेलहर भट्ठे के पास गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया, भेजे गए जेल
सहजनवा थाना क्षेत्र के बेलहर भट्ठे के पास शुक्रवार तड़के पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सूचना पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर शत्रुघ्न और आकाश को पकड़ा। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।