टिहरी: ढुंगीधार स्कूल में स्मार्ट क्लासेस और खेल-कूद के जरिए बच्चों का सर्वांगीण विकास
टिहरी के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय ढुंगीधार ने स्मार्ट क्लासेस, डिजिटल बोर्ड, खेल, योग और सांस्कृतिक गतिविधियों से अपने 114 बच्चों की प्रतिभा निखारना शुरू कर दिया है। विद्यालय ने प्रदेश स्तर का स्वच्छता पुरस्कार भी जीता है।