बाह: बटेश्वर यमुना के राजेश्वर घाट पर वन विभाग ने सफाई अभियान चलाया, कछुए संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाई
बुधवार शाम 3 बजे बटेश्वर के प्रसिद्ध राजेश्वर घाट पर वन विभाग द्वारा सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार ने किया, जिसमें उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, दरोगा अतुल परिहार, रामदीन वर्मा, यतेंद्र कुमार और वनरक्षक योगेश कुमार, अनुज कुमार, त्रिलोकी सहित अन्य वन विभाग कर्मियों ने भाग लिया।