बाह: पिढ़ौरा में किसानों के खेतों से एंगल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, 13 लोहे की एंगल और मोटरसाइकिल बरामद
पिढ़ौरा थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों से लोहे की एंगल चोरी करने वाले एक अभियुक्त वुधवार शाम 6 बजे ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पिढ़ौरा पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 13 लोहे की एंगल और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को लंबे समय से खेतों में हो रही एंगल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद टीम ने जांच शुरू की।