इस्माइलपुर: खरीक में दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च
आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर रात 30 सितंबर को एसपी नवगछिया एवं एसडीपीओ नवगछिया के नेतृत्व में खरीक थाना पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आमजनों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। साथ ही सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।