🔳अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
🔳32 हजार रूपये से अधिक कीमत की 300 पाव देशी मदिरा जब्त
🔳दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर भेजा जेल
🔳कटनी - जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने पटवारा रेलवे फाटक के समीप कन्हवारा रोड पर घेराबंदी कर 54 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा जब्त की है।
प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की वर्गमैन सुजुकी स्कूटी को रोककर तलाशी ली। वाहन पर रिंकू निषाद (27 वर्ष) एवं राकेश निषाद (25 वर्ष), दोनों निवासी बालगंगाधर तिलक वार्ड, एनसीसी कॉलेज मार्ग, चक्की घर, थाना कुठला सवार थे। जांच के दौरान, दो सफेद बोरियों में रखे मसाला देशी मदिरा के 150-150 पाव बरामद हुए। इस प्रकार कुल 300 पाव, यानी 54 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा जब्त की गई। आबकारी विभाग ने मदिरा के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 32 हजार 500 रुपये बताया गया है।
मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी कंट्रोल प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके, सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक सीमा कोल तथा आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026