कटंगी: अगासी में निशुल्क स्वास्थ्य और कृषक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
जनपद पंचायत कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत अगासी में विद्या भारती महाकौशल प्रांत जबलपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य और कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाया गया। जिसमें विकासखंड कटंगी के तमाम ग्रामीण अंचलों से हितग्राहियों ने पहुंचकर लाभ लिया। स्वास्थ शिविर में जिले भर के चिकित्सक पहुंचे हुए हैं।