कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत अगासी में शिक्षा मंत्री ने किया सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का भूमिपूजन
विद्या भारती महाकौशल प्रांत जबलपुर और ग्राम भारती बालाघाट द्वारा संचालित किए जाने वाले सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के निर्माण कार्य का कटंगी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अगासी में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने 5 लाख रुपए विद्यालय निर्माण के लिए देने की घोषणा की।