#बाराबंकी #सहकारिता_विभाग #किसान_हित
🌼 सहकारिता को नई दिशा देने के लिए सभी का सहयोग जरूरी : श्रद्धा किरन
बाराबंकी जनपद की नवनियुक्त सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता श्रीमती श्रद्धा किरन से आज जिला अध्यक्ष सुदामा पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं, सहकारी समितियों के संचालन, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
श्रीमती श्रद्धा किरन ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा। किसानों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुगमता से उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
प्रदेश संयुक्त मंत्री दिवाकर पांडे ने सहकारिता को किसानों की आर्थिक उन्नति का मजबूत माध्यम बताते हुए समितियों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं जिला अध्यक्ष सुदामा पांडेय ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में जनपद की सहकारी संस्थाओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर ललित शर्मा, राजेश तिवारी, शशिकांत द्विवेदी, दीपक सिंह, आनंद गुप्ता, दिवाकर पांडेय, ओमकार मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#ShraddhaKiran #CooperationDepartment #Barabanki #Farmers #Sahkarita #UPGovernment #किसान_कल्याण #बाराबंकी_समाचार