💔 बाराबंकी | टिकैतनगर
बड़े भाई की बारात से पहले छोटे भाई ने लगाई फांसी, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम पानापुर में एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। बड़े भाई की बारात निकलने से ठीक पहले छोटे भाई अनुज लोनिया (पुत्र छेलू) ने कथित रूप से घर से करीब 200 मीटर दूर एक आम की बाग में गमछे के सहारे फांसी लगा ली।
परिजनों के अनुसार, अनुज शराब के नशे का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। घटना की रात परिवार के सभी लोग बड़े भाई वीरेंद्र कुमार की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। तभी यह दुखद घटना हो गई।
परिजन आनन-फानन में अनुज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
💐 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे�
Sirauli Gauspur, Barabanki | Jun 22, 2026