Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ चौराहे से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तिरंगे का सम्मान उन वीर रणबांकुरों के बलिदान का सम्मान है, जिन्होंने देश की आजादी और अखंडता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज श्रीनगर के लाल चौक पर भी पूरे सम्मान के साथ तिरंगा लहरा रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा और हर हाथ में तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को नमन किया। #SwatantraDevSingh #TirangaYatra #HarGharTiranga #Varanasi #Kashi #IndependenceDay #15August #Tiranga #IndianFlag #NarendraModi #YogiAdityanath #BJP #UPBJP #Patriotism #AzadiKaAmritMahotsav #VaranasiNews #UttarPradesh #LiveVNS

Sadar, Varanasi | Aug 13, 2026

MORE NEWS