गुमला: आठ दिनों से लापता लीला देवी की सकुशल बरामदगी के लिए पति ने पुलिस से लगाई गुहार
Gumla, Gumla | Aug 20, 2026 सदर थाना क्षेत्र के पतिया निवासी जट्टू गोप की पत्नी लीला देवी पिछले आठ दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पति जट्टू गोप ने गुरुवार को गुमला थाना में आवेदन देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। जट्टू गोप ने बताया कि 13 अगस्त की दोपहर उनकी पत्नी घर के बगल स्थित राशन दुकान से सामान लाने की बात कहकर बच्चे को लेकर निकली