मानिकपुर: समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष की सूचना के बाद घाटी से हटाई गई निर्माण सामग्री, इस वजह से हो चुकी थी कई दुर्घटनाएं
चित्रकूट-मानिकपुर-कर्वी मार्ग की काली घाटी में एयरटेल कंपनी की केबल बिछाने के दौरान सड़क किनारे डाली गई निर्माण सामग्री से हादसों का खतरा बना था। सपा शहर अध्यक्ष कृतिकेश्वर मिश्रा की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने सोमवार दोपहर तीन बजे सामग्री हटवा दी। लोगों ने सराहना की।