दिनारा: दिनारा प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका तीज पर महिलाओं ने शिव-पार्वती की कथा सुनी
Dinara, Rohtas | Sep 14, 2026 दिनारा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा सामूहिक रूप से हरितालिका तीज की कथा का श्रवण किया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान शिव-पार्वती से पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।