मुज़फ्फरनगर: भूमाफिया के भयभीत परिवार ने CM से लगाई गुहार, कहा- भूमाफिया संपत्ति के लिए अब तक 3 लोगों की कर चुके हत्या
गुरुवार को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष ओमराम सैनी के नेतृत्व में अलमासपुर के अशोक सैनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें मृतक अशोक सैनी की बेटी सीमा देवी के आरोप लगाया कि पिछले आठ वर्षों से शहर में एक भूमाफिया गिरोह सक्रिय है, जिसकी कमान धौलरा निवासी बाबू राम कश्यप के हाथों में है। जो कई लोगों की हत्या भी कर चुके हैं।