मुज़फ्फरनगर: बुढाना पुलिस के फर्जी एनकाउंटर की पोल खुली, पीड़ित परिवार ने कक्षा 11 के छात्र को ले जाते हुए पुलिस का CCTV DM को दिखाया
मुठभेड़ में घायल अमन बंसल उर्फ बड्डा के परिजनों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर एक बड़ा खुलासा कर दिया और बुढाना पुलिस द्वारा किए गए फर्जी एनकाउंटर की पोल खोल दी जिसमें अमन बंसल के परिजनों के द्वारा एक सीसीटीवी फुटेज जिलाधिकारी एवं मीडिया को दिखाया गया जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ पुलिस वाले उसे उसके घर से उठाकर ले गए हैं। और अगले दिन उसका एनकाउंटर कर दिया।