मुज़फ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ हाईवे पर गत्ता पेपर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
नई मंडी थाना क्षेत्र के जानसठ हाईवे पर अचानक ही एक चलते ट्रक में आग लग गई, जैसे ही ट्रक चालक को जानकारी लगी तो उसके द्वारा खुद कर अपनी जान बचाई गई। वहीं जैसे ही दमकल विभाग को पूरे मामले की जानकारी लगी तो दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी आरके यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घंटे की मशक्कत के बाद आप पर काबू पाया गया। जिसमें कोई भी जनहानि नहीं हुई है।