दरभंगा: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर ने गरीब चौपाल कार्यक्रम को लेकर की प्रेस वार्ता, दी कई बातों की जानकारी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम को लेकर हम जिला अध्यक्ष आर के दत्ता के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन सोमवार को दिन के 12 बजे सर्वे कार्यालय परिसर में किया गया। इस प्रेस वार्ता में हम के बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव अविनाश कुमार, बिहार प्रदेश महासचिव रणविजय कुमार, महासचिव अभिषेक पांडे आदि कई लोग मौजूद थे।