अल्बर्ट एक्का (जारी): गुमला में परिसीमन की मांग तेज, चैनपुर के लिए अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की उठी आवाज
जिले में परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि गुमला जिले में परिसीमन की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने वर्ष 2029 के लिए प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया में चैनपुर अनुमंडल के लिए अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग उठाई है। ताकि क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो सके।