बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आशा वूलन मिल के सामने रोड नंबर 6 से एक युवक को किया गिरफ़्तार
अवैध हथियारो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस ने आशा वूलन मिल के सामने रोड़ नम्बर 6 पर की है। पुलिस टीम ने फड़ बाजार निवासी वसीम अकरम पुत्र शेर मोहम्मद को दो अवैध देशी पिस्टल,5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिससे अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है।