बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आज बीकानेर पहुंचेंगे, कई पदाधिकारी बीकानेर पहुंचे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आज सोमवार शाम को बीकानेर पहुंच रहे हैं। वे जयपुर से शाम चार बजे प्रस्थान कर पांच बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से वे सीधे शगुन पैलेस जाएंगे। इस दौरान आरएएस के जगदीश खत्री की पुत्री के विवाह में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे से ज्यादा रूकने के बाद यहां सीएम शाम सात बजे बीकानेर से प्रस्थान कर जयपुर पहुंचेंगे।