सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के ग्राम पसला एवं ग्राम केल्हारी में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीण पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल के लिए आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों एवं विभागीय अमले द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बीमार एवं उपचार की आवश्यकता वाले पशुओं को आवश्यकतानुसार चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। पशुपालकों को पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर उपचार कराने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के लिए संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, नियमित टीकाकरण तथा पशु आवास की स्वच्छता बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करने की समझाइश दी गई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों तक पशु चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ पशुधन के संरक्षण एवं बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविरों से ग्रामीण पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन एवं उपचार की सुविधा प्राप्त हुई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #anuppur