सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड जैतहरी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा ‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर आधारित चित्रों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, आधुनिक तकनीक एवं अधोसंरचना सहित विभिन्न विषयों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के साथ वर्ष 2047 के विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के विकास की संकल्पना से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#anuppur
18 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026